गुरुग्राम के विभिन्न स्कूलों में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026 में ब्रिक्स सम्मिट का मुद्दा छाया रहा

14 September, 2026, 9:25 pm

 

गुरूग्राम 14 सितंबर 2026। डायट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम  श्रीमती सुमिता रंiगी जी के नेतृत्व एवं श्री अरुण कुमार राघव  (सीनियर प्रवक्ता )DRU Wing इंचार्ज के  मार्गदर्शन से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा गुरुग्राम,सोहना ,पटौदी एवं फरुखनगर खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026 का मंचन किया गया . इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  जैकबपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरपुर ,और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोकलवास, गुरुग्राम में हुआ।

लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसद के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई 

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों का पूर्ण विकास करना है एवं विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था  और उसके मंदिर संसद के दर्शन करना है।श्री अरुण कुमार राघव  (DRU Wing Incharge),श्री राम किशन वत्स (जिला कार्यक्रम नोडल), श्रीमती सविता रानी (डाइट गुरुग्राम),श्री अनिल कुमार (डाइट गुरुग्राम), श्रीमती सीमा सैनी  (प्रिंसिपल विद्यालय जैकबपुरा), श्रीमती संध्या  (प्रिंसिपल विद्यालय खेडला),श्री जय भगवान ठाकरान  (प्रिंसिपल विद्यालय शेरपुर) एवं श्रीमती अनीता देवी  (प्रिंसिपल विद्यालय  मोकलवास)ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस प्रतियोगिता में 9वी से 12वीं कक्षा के 200 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। युवा संसद में आज युवा सांसदों ने अनेक देशव्यापी ज्वलंत मुद्दों को उठाया  जैसे :- ब्रिक्स सम्मिट 2026.,  सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग.,  तेल की बढ़ती कीमतें.,   चीन भारत सीमा सुरक्षा मुद्दा.आदि शामिल थे ।
खंड स्तरीय निर्णायक मंडल सदस्य

खंड स्तरीय निर्णायक मंडल में श्रीमती अवधेश राजनीति विज्ञान प्रवक्ता, श्रीमती शशि यादव  राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता,श्री कृष्ण पाल  राजनीति विज्ञान प्रवक्ता,श्रीमती सुनीता शर्मा  राजनीति विज्ञान प्रवक्ता,श्रीमती पूनम कुमारी राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता,श्रीमती भारती शर्मा जी राजनीति विज्ञान प्रवक्ता,श्री हरेंद्र जी राजनीति विज्ञान प्रवक्ता और श्री दुष्यंत शर्मा  राजनीति विज्ञान प्रवक्ता शामिल थे ।

इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में  सभी खंड शिक्षा अधिकारियों(श्री राकेश कुमार ,श्री महेश कुमार , श्री अशोक कुमार  एवं श्रीमती रेनू चावला  श्रीमती रीना प्रवक्ता,श्रीमती शर्मिला   प्रवक्ता , श्रीमती अंजना  प्रवक्ता, श्रीमती रितु कौशिक  प्रवक्ता,श्री मनोज कुमार प्रवक्ता,श्रीमती विद्यावती  प्रवक्ता, श्री कुलदीप सिंह  प्रवक्ता ,श्री राम किशन वत्स (जिला कार्यक्रम नोडल ), कनिका भारद्वाज (जिला कार्यक्रम सह नोडल) इत्यादि सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
 

लोकप्रिय