आम आदमी पार्टी कॉन्ट्रैक्ट पर लाए गए लोगों से करा रही चुनाव प्रचार:अभाविप

16 September, 2026, 7:49 pm

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2026 ।दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के अंतिम प्रचार दिवस पर अभाविप ने कांग्रेस, IYC और NSUI की चुनावी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कैंपस में चुनावी अंतर साफ दिखाई दे रहा है कि अभाविप गेट के अंदर है और NSUI गेट के बाहर है। अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद के लिए ईशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी एवं संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह अभाविप के प्रत्याशी हैं और पूरे पैनल का मतदान क्रमांक 7-3-3-3 है। अभाविप के कार्यकर्ता पूरे वर्ष विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रहते हैं, जबकि चुनाव के अंतिम चरण में NSUI के प्रचार में IYC के नेताओं-कार्यकर्ताओं तथा बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता दिखाई दे रही है।

कांग्रेस की चुनावी गतिविधियों में INC, IYC, कांग्रेस सेवादल और NSUI से जुड़े लोगों की सक्रियता दिखाई दे रही है। IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिभ और कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक द्वारा NSUI के समर्थन में कक्षाओं में चुनाव प्रचार किए जाने की बात सामने आई है। अभाविप इसे दिल्ली विश्वविद्यालय की चुनावी प्रक्रिया में बाहरी राजनीतिक हस्तक्षेप का विषय मानती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनावी दिशा-निर्देशों में गैर-विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से रोकने तथा प्रचार को निर्धारित नियमों के अनुरूप रखने पर स्पष्ट जोर है। NSUI पर धनबल के माध्यम से विद्यार्थियों के वोट प्रभावित करने के प्रयासों से जुड़े आरोप भी सामने आए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की बैठक के बाद पैसे देकर वोट खरीदने के प्रयासों से जुड़ी चर्चाएँ भी सामने आ रही हैं। विद्यार्थी का वोट न खरीदा जा सकता है और न ही उसे किसी बाहरी राजनीतिक प्रभाव से प्रभावित किया जाना चाहिए। चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी से जुड़े वरिष्ट जन अंकल-आंटी लोगों की सक्रियता भी चुनावी प्रचार में दिखाई दे रही है। विद्यार्थियों के चुनाव में राजनीतिक दलों से जुड़े ऐसे लोगों की मौजूदगी और प्रचार, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नहीं हैं, चुनाव की प्रकृति और नियमों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। कक्षाओं में प्रचार अथवा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों में चुनावी हस्तक्षेप कदापि उचित नहीं है।

अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री श्री सार्थक शर्मा ने कहा, "दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी समझदार हैं और वे अच्छी तरह जानते हैं कि कौन पूरे वर्ष उनके बीच रहता है और कौन केवल चुनाव के समय दिखाई देता है। आज अभाविप का मुकाबला केवल NSUI के उम्मीदवारों से नहीं बल्कि कांग्रेस, IYC, कांग्रेस सेवादल, NSUI, आम आदमी पार्टी और अन्य राजनीतिक तंत्रों की सक्रियता से भी है। अभाविप का कार्यकर्ता अपने काम और सक्रियता के साथ विद्यार्थियों के बीच खड़ा है। यह राहुल गांधी की पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव नहीं है कि कोई यह तय कर दे कि कौन जीतेगा; यह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव है और इसका फैसला दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी करेंगे। कांग्रेस के संगठन की औपचारिक टीम, जिसे कन्हैया कुमार ने बनाया है और दूसरी ओर सामने आ रही बागी टीम, जिसमें वरुण चौधरी के सदस्य होने की बात सामने आती है इनके बीच समन्वय बैठाने की जगह इनके द्वारा केवल अन्य लोगों के खिलाफ गलत और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। किसी बाहरी राजनीतिक दबाव या धनबल से जुड़े आरोपों के कारण चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए। हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सभी सीटो पर अभाविप का चुनाव करेंगे और हम क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं।"
 

लोकप्रिय