Asian Games: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की आतिशी पारियों के बाद भारतीय स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मंगलवार को खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराया।इस जीत के साथ भारत ने इस संस्करण में अपना पहला एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत पहले ही चार रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका था। इसके साथ ही जारी एशियाई खेलों में भारत के पदकों की संख्या सात हो गई है। भारत के 216/3 के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में यह एक शानदार प्रदर्शन था, जो आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क से भरपूर था। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने खेलों के इस आयोजन का पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, जो देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। उन्होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।


.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



