भाजपा 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में स्वच्छता अभियान चलायेंगी पार्कों, पूजा स्थलों, अस्पताल परिसरों पर ध्यान दिया जायेगा -- हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली 23 सितम्बर : दिल्ली भाजपा ने आज दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया और तत्पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
श्री हर्ष मल्होत्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की फ्लाईओवर के नीचे स्थित इस पार्क की लोकेशन खासकर पीछे से थोड़ी अलग थलग पड़ जाती है जिससे लोग इसमे कूड़ा मलवा फेंक देते हैं। आज के स्वच्छता अभियान में सम्मिलित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने मिल कर नगर निगम कर्मियों के द्वारा लाये वाहनों के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के विशाल पार्क के चारों तरफ एकत्र लगभग 5 टेम्पो मलवा एवं कूड़ा उठाया और तत्पश्चात पार्क में सभी ने एक एक पौधा लगाया।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता, सांसद, विधायक एवं पार्षद 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2026 के बीच सारी दिल्ली में स्वच्छता अभियान चलायेंगे जिनमे विशेषकर पार्कों, पूजा स्थलों, अस्पताल परिसरों पर ध्यान दिया जायेगा।
भाजपा के सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय संगठक श्री वी. सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री राजेश मंगल, राष्ट्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश एवं श्री संदीप पाठक, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री महेन्द्र पांडे एवं राष्ट्रीय सहयोग सैल संयोजक श्री नवीन सिन्हा आदि स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती योगिता सिंह, श्री मोहनलाल गिहारा, श्री राजेश भाटिया, श्री सतीश गर्ग, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री सुनील यादव, श्री विजय सोलंकी, श्री विनोद बछेती, श्रीमती ॠचा पांडेय,श्री कौशल मिश्रा, श्री विक्रम बिधूड़ी, श्रीमती सारिका जैन, श्री मनोज कुमार, सरदार गुरमीत सूरा, श्री अभिषेक टंडन, श्री रोहित चहल, श्रीमती प्रवीना शर्मा, श्री कैलाश जैन, श्री लाजपत राय, श्री रजत चौधरी, श्री रोहित उपाध्याय, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री पुनित अग्रवाल एवं श्री अमित गुप्ता, पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, नगर निगम डेमस कमेटी अध्यक्ष श्री संदीप कपूर के आलावा सभी प्रदेश कार्यालय कर्मीयों ने भी स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।


.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



