एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

26 September, 2026, 12:35 pm

जापान में चल रहे एशियाई खेलों  में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है । एशियन खेल 2026 में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है । कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

तोके सिटीजन में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी ।ईरान की टीम ने मुकाबले में वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और भारत ने तीन अंको के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया । महिला कबड्डी को 2010 में पहली बार एशियाई गेम्स में शामिल किया गया था ।इसके बाद से यह भारतीय महिला टीम का कबड्डी में  चौथा स्वर्ण पदक  है। 

टूर्नामेंट में भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाली संजू देवी ने एक बार फिर अहम भूमिका निभाई। भारतीय महिला कबड्डी टीम में पूजा, राज रानी, सोनाली विष्णु शिंगटे, पुष्पा, भावना देवी, रितु, संजू देवी, रितु नेगी, मनीषा कुमारी, पिंकी रॉय, ज्योति और निकिता शामिल थीं। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का भी शनिवार को ही फाइनल मुकाबला होने वाला है। भारतीय पुरुष टीम भी ईरान से ही भिड़ेगी। 


 

लोकप्रिय