पंजाब में बेलगाम नशे के लिए मान और केजरीवाल जिम्मेदार: शगुन परिहार

27 September, 2026, 10:11 pm

27  सितंबर - जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से भाजपा के सबसे युवा विधायक शगुन परिहार ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के सौदागरों को खुली छूट दे रखी है। यहां के हालात इतने खराब हैं कि रात को सोने वाले के सुबह उठने और घर से बाहर जाने वाले के सुरक्षित लौटने की कोई गारंटी नहीं है। ये बातें उन्होंने मुकेरियां में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के आठवें दिन रैली को संबोधित करते हुए कहीं।

इस मौके पर पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर बराड़, भाजपा के जिला प्रधान संजीव मिन्हास, यात्रा की संयोजक मीनू सेठी, राकेश शर्मा, महंत राजगिरी, अजय कौशल सेठू, रघुनाथf राणा, शम्मी वशिष्ठ, अरुणेश, सुनील दत्त सहगल और विनोद मिट्ठू समेत कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान खुद शराब पी कर विधानसभा पहुंचते हैं, ऐसे में उनसे नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने अपने पिता और चाचा की आतंकवादियों द्वारा हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कभी आतंकी सड़कों पर घूमते थे और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को सरेआम गोली मार दी जाती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाकर असंभव को संभव किया। आज कश्मीर में बदलाव, खुशहाली, युवाओं के हाथों में टैबलेट और रोजगार की बातें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब को भी बदलना होगा और इसके लिए जनता को मोदी-शाह का साथ देना होगा। 

रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया।

-
नशों के खिलाफ बोलने वाले सरपंचों की लाशें मिलती हैं: सांपला
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा कि आज नशा घर-घर बिक रहा है और होम डिलीवरी तक हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सरपंचों की लाशें मिल रही हैं।


नशे के खिलाफ जनजागरण: अश्वनी शर्मा
पठानकोट के विधायक व पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह यात्रा पंजाब की जवानी को बचाने और नशे के खिलाफ जनजागरण के लिए है। 

-नशा तस्करों के पास चार महीने ही  बचे: जंगी लाल महाजन
मुकेरियां के विधायक जंगी लाल महाजन बोले भाजपा के सत्ता में आते ही नशा तस्करों को जेलों में डाला जाएगा। उनके पास सिर्फ चार महीने का समय बचा है।

लोकप्रिय