एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम का जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में पदक मिलना तय है । जापान के काकामिगहारा बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना फाइनल में चीन से होगा।
भारतीय टीम ने सलीमा टेटे के नेतृत्व में मुकाबले की शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। भारत को पहले क्वार्टर में कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। ओपन प्ले में भी भारत ने कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन दक्षिण कोरिया की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर, कोरियाई टीम ने भी जवाबी हमले किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें रोक दिया।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपना दबाव जारी रखा और पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करने की कोशिश की। नवनीत कौर के एक शानदार शॉट को दक्षिण कोरियाई गोलकीपर ने डाइव लगाकर रोक दिया। लगातार हमलों के बावजूद भारत को सफलता नहीं मिली और हाफ टाइम तक मुकाबला 0-0 से बराबर रहा।
44वें मिनट में भारत को सफलता मिली। इशिका ने शानदार फिनिश के साथ गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर के अंत तक यही स्कोर रहा।आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने अपनी बढ़त 2-0 कर दी। इस गोल की शुरुआत कप्तान सलीमा टेटे के बेहतरीन मूव से हुई। उन्होंने दाईं ओर से गेंद को शूटिंग सर्कल में पहुंचाया और बेसलाइन से पीछे की ओर मोड़ा। गेंद दक्षिण कोरियाई डिफेंडर की स्टिक से टकराकर दिशा बदलते हुए नेट में चली गई।दो गोल से पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा। कोरियाई खिलाड़ियों ने भारत के एक और पेनाल्टी कॉर्नर का बचाव जरूर किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने अंतिम मिनटों में कोई मौका नहीं दिया। मुकाबला 2-0 से भारत के पक्ष में समाप्त हुआ।
1982 के बाद पहली बार स्वर्ण जीतने का मौका
भारतीय महिला हॉकी टीम अब 1982 के बाद एशियन गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेगी। भारत ने पूल चरण में उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1, थाईलैंड को 20-1, जापान को 3-1 और सिंगापुर को 7-0 से हराया था। इस तरह भारतीय टीम ने अपने सभी पूल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



