44 साल का इंतजार खत्म, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड
 - Edited.jpg)
आइची नागोया , 2 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत ने दुनिया की नंबर-4 टीम चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में महिला हॉकी का स्वर्ण जीता। भारत की जीत की नायिका लालरेम्सियामी रहीं, जिन्होंने मैच के 10वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इसके बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने चीन के लगातार हमलों को रोकते हुए बढ़त कायम रखी।
यह भारतीय महिला हॉकी का एशियन गेम्स में दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले टीम ने 1982 में दिल्ली एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। इसके बाद 44 वर्षों तक भारत इस खिताब से दूर रहा। इस जीत का एक और बड़ा महत्व है। एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है।
एशियन गेम्स में भारत की पदक तालिका
महिला हॉकी के इस स्वर्ण के साथ 2 अक्टूबर को अपडेट हुई पदक तालिका में भारत के 79 पदक हो चुके हैं—16 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत का एशियन गेम्स 2026 अभियान अब एक ऐतिहासिक मोड़ पर है—महिला हॉकी का 44 साल का इंतजार खत्म और लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का
एशियन गेम्स जापान के आइची नागोया में हो रहा है

.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



