एनटीपीसी में सूर्य नारायण पाणिग्रही ने संभाला कार्यकारी निदेशक (एचआर) का पदभार

नई दिल्ली। 2 अक्टूबर 2026। एनटीपीसी लिमिटेड में श्री सूर्य नारायण पाणिग्रही ने कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह एनटीपीसी के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के कार्यकारी निदेशक (एचआर)-सह क्षेत्रीय प्रमुख (एचआर) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
श्री पाणिग्रही को एनटीपीसी में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने भर्ती, प्रशिक्षण एवं विकास, औद्योगिक संबंध, कर्मचारी कल्याण, प्रशासन, सुरक्षा, कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) और एचआर डिजिटलाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है।
उन्होंने एनटीपीसी के तालचेर कनिहा (ओडिशा), विंध्याचल (मध्य प्रदेश), एपीसीपीएल झज्जर (हरियाणा), टांडा (उत्तर प्रदेश) सहित नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट सेंटर तथा हैदराबाद और लखनऊ स्थित दक्षिणी एवं उत्तरी क्षेत्रीय मुख्यालयों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।
कॉरपोरेट सेंटर में कार्यकाल के दौरान उन्होंने PeopleSoft HRMS और SAP ERP प्रणालियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे एनटीपीसी की मानव संसाधन प्रक्रियाओं के डिजिटल रूपांतरण को गति मिली। उन्होंने संगठन में एकीकृत सुरक्षा प्रणालियों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसके बाद उन्होंने टांडा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में एचआर का नेतृत्व किया और दक्षिणी तथा उत्तरी क्षेत्रों में मानव संसाधन संबंधी जिम्मेदारियां संभालीं। दिसंबर 2025 में उन्हें दक्षिणी क्षेत्र की जिम्मेदारी के साथ उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख (एचआर) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। 8 जून 2026 से उन्हें कार्यकारी निदेशक (एचआर) के पद पर पदोन्नत किया गया।
श्री पाणिग्रही को कर्मचारी-केंद्रित दृष्टिकोण, रणनीतिक सोच और संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। वह NIPM, AIMA, NHRD, SHRM, Power HR Forum और ISTD जैसे प्रमुख पेशेवर संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने विभिन्न पेशेवर मंचों पर अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में एचआर, नेतृत्व और संगठनात्मक विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।
कार्यकारी निदेशक (एचआर) के रूप में श्री पाणिग्रही के सामने एनटीपीसी की मानव संसाधन रणनीति को और मजबूत करने, क्षमता निर्माण तथा संगठनात्मक परिवर्तन को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



