चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

4 October, 2026, 12:46 pm

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम की घोषणा करती है भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी की है।  इसके साथ ही प्रदेश मीडिया सह -संयोजक और मीडिया वॉच के नाम की घोषणा की गई है । बीते कल 3 अक्टूबर को जारी इस सूची में कुल 60 पदों पर नाम घोषित किए गए हैं ।

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश मीडिया विभाग में 31 प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं इसके अलावा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक के तौर पर दो नाम की घोषणा की गई है। मीडिया वॉच के लिए भी दो लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।

इस तरह पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपनी मीडिया टीम के अलग-अलग पदों के नाम का ऐलान किया है।  भाजपा की ओर से जारी पत्र में हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वही, प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में 31 नाम शामिल है । इसके अलावा 25 लोगों को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है ।

पार्टी की ओर से जारी सूची में इन सभी के नाम क्रमवार दर्ज है। मीडिया पैनलिस्ट पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे ।

मीडिया वॉच के लिए भी नाम घोषित

भाजपा ने मीडिया वॉच के लिए भी दो नाम की घोषणा की है । जारी सूची में दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को इस श्रेणी में जगह दी गई है।  प्रदेश अध्यक्ष किरण चौधरी के नाम से जारी इस पत्र में मीडिया विभाग के सभी पदों के नाम का ऐलान किया गया। उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मीडिया टीम की सूची जारी की गई है पार्टी ने प्रदेशों की प्रवक्ताओं मीडिया पैनलिस्ट सहयोग को और मीडिया वॉच के नाम तय किए हैं। इस घोषणा के साथ ही भाजपा ने अपनी प्रदेश मीडिया टीम के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जानकारी सार्वजनिक कर दी है

लोकप्रिय