गुरु घरों की पवित्रता के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर 2026 । भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आप ने अपने राजनीतिक हितों के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरुमर्यादा भंग करके गुरु घर को बदनाम करने का शर्मनाक प्रयास किया है।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि गुरु घर हमारी आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस पवित्र स्थान को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि सभी ने वीडियो में देखा है कि किस तरह आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर हाथों में तख्तियां लेकर राजनीतिक नारेबाजी की और हंगामा किया। राजनीति करने के लिए कई अन्य मंच हैं, लेकिन गुरु घर की मर्यादा और पवित्रता के साथ खिलवाड़ करना बेहद निंदनीय है।
ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के कथित झूठे प्रचार का पर्दाफाश करते हुए कहा कि पहले पार्टी के लोगों ने गुरु घर में मर्यादा भंग की और बाद में, जब पुलिस मर्यादा भंग करने वालों को रोकने पहुंची, तो आप नेताओं ने पुलिस और गुरुद्वारा प्रबंधन को बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार शुरू कर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पहले ही साफ कर चुकी है कि प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा भंग की थी। पुलिस दरबार हॉल तक गई ही नहीं थी, जहां संगत अपने जूते उतारकर माथा टेकती है। पुलिस ने केवल गुरु घर में हंगामा करने वालों को रोकने का काम किया, जो सबके सामने है।
केवल सिंह ढिल्लों ने सवाल उठाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी जवाब दें कि उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के अंदर अपने लोगों को भेजकर नारेबाजी क्यों करवाई? गुरुद्वारा बंगला साहिब, जहां हर दिन हजारों लोग सहारा पाते हैं और लंगर छकते हैं, उस पवित्र स्थान को राजनीतिक अखाड़ा बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने पंजाब के लोगों और समूची सिख संगत से अपील की कि वे इस गुरु-विरोधी पार्टी से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इसी आम आदमी पार्टी ने श्री अकाल तख्त साहिब के साथ टकराव मोल लिया था और अब गुरु घरों को बदनाम किया जा रहा है।
ढिल्लों ने कहा कि पंजाबी ‘सर्बत के भले’ में विश्वास रखते हैं और गुरु घरों की बेअदबी या उनकी मर्यादा भंग करने वाली ऐसी घटनाओं को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


.jpg)





.png)
.jpg)




.jpg)









.jpeg)
.jpg)
.png)











YXG8.jpeg)



