दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपए की सहायता राशि की घोषणा की

15 October, 2026, 9:26 am

दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है यह राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजी जाएगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों की यूनिफार्म और स्कूल बैग के लिए 70000 करोड रुपए से ज्यादा की राशि दिल्ली सरकार ने जारी कर दी है 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI और रोबोटिक्स लैब, 1500 प्रिंटर, साइंस ऑन व्हील्स और 60 क्रोमबुक जैसे शैक्षिक सुविधाओं की भी शुरुआत की है। पश्चिमी दिल्ली स्थित टैगोर गार्डन के दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बदलाव लाने के लिए सरकारी संस्थानों अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और निजी संगठनों को मिलकर काम करना होगा उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों को यूनिफॉर्म और स्कूल बैग खरीदने में मदद मिलेगी साथ ही उनमें सम्मान की भावना भी बढ़ेगी

लोकप्रिय