मुंबई पुस्तक महोत्सव संवेदनाओं व इंसानियत का महोत्सव है”- महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस

24 November, 2026, 10:48 pm

मुंबई  24 नवंबर 2026 : 'समृद्ध समाज पुस्तकों से निर्माण होता है समाज में ज्ञान संपदा के विस्तार का कार्य पुस्तकों ने ही किया है। जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  (AI) का है पर उसे जीवन की संवेदना, प्रेम, भावना  नहीं पता, जबकि पुस्तकें संवेदनशील बनाती हैं, विचार करने हेतु तैयार करती हैं। इसलिए मैं मुंबई पुस्तक महोत्सव को संवेदनाओं व इंसानियत का महोत्सव मानता हूं । ये विचार  महाराष्ट्र के  मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई  यूनिवर्सिटी कालीना कैम्पस में मुंबई पुस्तक महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर व्यक्त किए।

प्रत्येक वर्ष आयोजित होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव 

श्री देवेंद्र फडणवीस ने यह भी घोषणा की कि अब से मुंबई में हर साल पुस्तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मंच पर विराजमान स ांस्कृ तिक कार्य मंत्री एड आशीष शेलार, कौशल्य विकास मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा,  बीएमसी आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिड़े, पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, महापौर श्रीमती ऋतु तावड़े, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर मिल िं द सुधाकर मराठे,  मुख्य आयोजक श्री अमित साटम, मुख्य संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक श्री युवराज मलिक तथा श्री रविन्द्र कुलकर्णी, प्रति-कुलपति, मुंबई विश्वविद्यालय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने श्वेता पांडा  की पुस्तक थोड़ी सी मैं, हिमांशु गुप्ता की पुस्तक मेंटल हेल्थ फार टीन एजर्स, पूजा राय की पुस्तक अमर पुराण, अमृता बोहरा की पुस्तक वीर गाथा का विमोचन किया।

‘मुंबई  विचारों, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का शहर

अपने स्वागत उद्बोधन में प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे ने कहा, ‘मुंबई हमेशा से विचारों, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का शहर रही है। इसकी असली ताकत उन विविध भाषाओं, समुदायों और दृष्टिकोणों में बसती है, जो साथ रहते हुए एक-दूसरे को समृद्ध करते हैं। मुंबई पुस्तक महोत्सव पाठकों, लेखकों, प्रकाशकों और विचारकों के लिए एक साझा मंच तैयार करके इसी भावना को जीवंत करता है।’ श्री अमित साटम ने कहा कि फ़िल्म, बॉलीवुड, फैशन फे स्टिवल की श्रृंखला  में अब मुबंई के पास अपना पुस्कक महोत्सव है। आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि इस फे स्टिवल में आज जिस प्रकार से युवाओं की उपस्थिति हुई है उससे लगता है कि इसकी प्रेरणा से युवा पीढ़ी का स्क्रीन टाइम कम होगा और रीडिंग टाइम बढ़ेगा।  श्री युवराज मलिक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा, ‘यह महोत्सव महाराष्ट्र की पुस्तक और ज्ञान परंपरा के लिए अत्यंत मूल्यवान है और इसी कारण इसका आयोजन मुंबईमें किया गया है।’ पहले दिन का समापन वैशाली सामंत और अवधूत गुप्ते के कार्यक्रम के साथ हुआ।

600 से अधिक पुस्तक स्टॉलों में  विभिन्न विधाओं और भाषाओं की पुस्तकों का व्यापक संग्रह

विदित है राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित यह महोत्सव 29 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके सहयोगी महाराष्ट्र सरकार, बीएमसी व मुंबई विश्वविद्यालय हैं।  महोत्सव में 600 से अधिक पुस्तक स्टॉलों में पाठकों को विभिन्न विधाओं और भाषाओं की पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध है। मुंबई पुस्तक मेले में पहले दिन स्कूल कालेज के छात्रों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। बाल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की ने बढ़ चढ़ कर भग लिया। पहले ही दिन तकरीबन एक लाख पुस्तक प्रेमियों ने उपस्थिति दर्ज की। मुंबई पुस्तक महोत्सव में कल होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा कल बुधवार, 25 नवंबर 2026  के कार्यक्रमों की शुरुआत बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों से होगी, जिसके बाद दिनभर साहित्य, पत्रकारिता, कला, इतिहास और विकास से जुड़े विविध सत्र तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।

बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रमों में सुबह 10:00 बजे से 10:45 बजे तक कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए सोनिया केतकर के साथ 'कळसूत्री बाहुल्यांसह गोष्टी - स्टोरीटेलिंग विद पपेट' का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 11:00 बजे से 11:45 बजे तक कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए स्कूली विद्यार्थियों के साथ 'मराठी लोकनृत्य' प्रस्तुत किया जाएगा, । दोपहर 12:15 बजे से 1:00 बजे तक 'थिरुक्कु रल विदाउट फ्रं टियर्स: एंशिएंट तमिल विजडम फॉर ए शेयर्ड ह्यूमन फ्यूचर' विषय पर डॉ. रामानातन श्रीनिवासना और पी. श्रीगणेश संबोधित करेंगे, वह दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक  शांति के लिए पुकार' पुस्तक का विमोचन पृथ्वीराज तौर, सुनील बाबूराव कुलकर्णी और डॉ. रामदास नारायण तोंडे की उपस्थिति में होगा। दोपहर 2:00 बजे से 2:45 बजे तक 'अत्ता दीप भव: एक प्रवास' पुस्तक के विमोचन और चर्चा में आकाश अंभोरे भाग लेंगे।  दोपहर 3:00 बजे से 3:45 बजे तक 'छत्रपति शिवाजी महाराज: द लायन ऑफ द डेक्कन' विषय पर अर्चना गारोडिया गुप्ता बात करेंगी, शाम 4:00 बजे से 4:45 बजे तक '51 मॉन्यूमेंट्स ऑफ इंडिया' पुस्तक पर यशवंत पिटकर, यज्ञेश्वर पाठक, प्राजक्ता पै और संजीव ब्रह्म चर्चा करेंगे, तथा शाम 5:00 बजे से 5:45 बजे तक 'स्थितप्रज्ञ', 'विश्वगुरु आशीष चौहान' और 'एनएसई: बिल्डिंग ट्रस्ट एट द स्केल ऑफ नेशन' पुस्तकों पर डॉ. मयूर शाह अपने विचार साझा करेंगे।

लोकप्रिय