जिंदल स्टील ने लॉन्च किया भारत का सबसे चौड़ा 1650 एमएम कोटेड स्टील, जिंदल पैंथर ब्रांड का विस्तार

25 November, 2026, 9:47 pm

भुवनेश्वर, 25 नवंबर। जिंदल स्टील ने निर्माण क्षेत्र में अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करते हुए मंगलवार को 'जिंदल पैंथर कोटेड स्टील' लॉन्च किया। कंपनी ने इसके तहत भारत का सबसे चौड़ा 1650 एमएम कोटेड स्टील पेश करने का दावा किया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने लोकप्रिय जिंदल पैंथर ब्रांड को हाई-वैल्यू डाउनस्ट्रीम बिल्डिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी विस्तार दिया है।

भुवनेश्वर में आयोजित कंपनी के प्रमुख व्यापारिक आयोजन 'रंगोत्सव' में इस नई उत्पाद श्रृंखला को लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स, व्यापारिक साझेदारों और ग्राहकों ने हिस्सा लिया।

जिंदल पैंथर कोटेड स्टील के तहत कलर-कोटेड कॉइल्स, बेयर मेटैलिक-कोटेड स्टील और विशेष निर्माण उत्पादों को एक ही ब्रांड के अंतर्गत लाया गया है। इन उत्पादों का इस्तेमाल रूफिंग, क्लैडिंग, औद्योगिक भवनों, व्यावसायिक परिसरों और आवासीय निर्माण में किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, नई श्रृंखला से निर्माण क्षेत्र को बेहतर डिजाइन विकल्प, अधिक कवरेज दक्षता और अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध होंगे।

नौ उत्पाद श्रेणियों में नई पेशकश

कंपनी ने जिंदल पैंथर कोटेड स्टील पोर्टफोलियो में नौ उत्पाद पेश किए हैं। इनमें कलर-कोटेड स्टील की श्रेणी में Panther Prime ColorPlus, Panther ColorPro Plus, Panther ColorPro और Panther ColorPro Classic शामिल हैं।

वहीं, बेयर मेटैलिक स्टील श्रेणी में Panther SilverTone Plus, Panther SilverTone और Panther SilverTone Classic पेश किए गए हैं। निर्माण उत्पादों में रूफिंग और क्लैडिंग के लिए Panther Profex प्रोफाइल्ड शीट तथा थर्मल और ध्वनि नियंत्रण से जुड़े अनुप्रयोगों के लिए Panther ThermoSonic सैंडविच पैनल शामिल हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र पर नजर

जिंदल स्टील के प्रबंध निदेशक वीआर शर्मा ने कहा कि जिंदल पैंथर ब्रांड ने बाजार में अपनी मजबूत पहचान और ग्राहकों का भरोसा बनाया है। अब 1650 एमएम चौड़े कोटेड स्टील सहित नए उत्पादों के जरिए कंपनी इस भरोसे को डाउनस्ट्रीम स्टील समाधानों की विस्तृत श्रृंखला तक ले जा रही है।

उन्होंने कहा कि नए पोर्टफोलियो में गुणवत्ता, प्रदर्शन, आकर्षक डिजाइन और विश्वसनीयता को प्राथमिकता दी गई है। कंपनी का लक्ष्य आर्किटेक्ट, फैब्रिकेटर, ठेकेदार, डेवलपर और व्यापारिक साझेदारों को उनकी जरूरतों के अनुसार बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है।

कंपनी इस उत्पाद श्रृंखला के प्रचार के लिए डीलर नेटवर्क, उत्पाद प्रदर्शन, तकनीकी जानकारी, डिजिटल प्रचार और ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएगी।

जिंदल स्टील के मुताबिक, यह पहल देश में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय निर्माण क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने की उसकी रणनीति का हिस्सा है।

लोकप्रिय