हरियाणा पुलिस की पहल

8 September, 2019, 12:00 am

चंडीगढ़ -7 सितंबर -वर्तमान समय में वीवीआइपी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा अत्याधुनिक टैब का आज रोहतक में विमोचन किया गया है। आज श्री मनोज यादव पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अनिल राव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर विभाग, श्री सौरभ सिंह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, श्री संदीप खिरवार पुलिस महानिरीक्षक रोहतक व श्री राहुल शर्मा पुलिस अधीक्षक रोहतक द्वारा संयुक्त रूप से रोहतक में इस तकनीकी का विमोचन किया गया।  इस तकनीक की सहायता से पूरे भारत की पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों से संदिग्ध व्यक्तियों का नवीनतम ब्यौरा एकत्रित किया गया है।  जिसके  माध्यम से अविलंब संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सकती है।  इस तकनीकी का प्रयोग करने वाला पूरे देश में हरियाणा पहला राज्य है।

लोकप्रिय